फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर चालक से फर्जी टीआई बनकर वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली हाथरस क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फर्जी यातायात निरीक्षक (टीआई) बनकर कंटेनर के चालक से वसूली के लिए कागजात दिखाने के लिए कहा। जब ड्राइवर ने कागज दिखाने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की। चालक ने इस मामले की कोतवाली पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने इसकी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली सदर पुलिस को कंटेनर संख्या एचआर 55 एबी-7518 के चालक समीर निवासी जलालपुर कोतवाली देहली गेट अलीगढ़ ने पुलिस को तहरीर दी है। चालक का आरोप है कि वह शहर में अपने कंटेनर से सामान लेकर आया था। इस दौरान गिजरौली के निकट एक शख्स ने उससे कंटेनर के कागजात दिखाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने कागजात दिखाने से पूर्व इस व्यक्ति का परिचय पूछा तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। इसकी सूचना चालक ने शहर में सामान मंगवाने वाली पार्टी को दी तो वह लोग भी मौके पर पहुंच गए और चालक के साथ कोतवाली पहुंचे। कोतवाल जसपाल सिंह पंवार ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कराकर विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें