फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

04 मकान टूटने की आशंका से महिला बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


श्रावस्ती माडल के अंतर्गत हर शुक्रवार को चयनित एक गांव में सरकारी भूमियों पर अवैध कब्जे की नापजोख को पहुंची राजस्व टीम ने निशान क्या लगाए, वहां रहने वाली एक महिला मकान टूटने की आशंका से इस कदर अवसाद ग्रस्त हो गई कि अपने होश खो बैठी। पति एवं अन्य लोग बड़ी मुश्किल से उसे होश में लाए।

श्रावस्ती माडल के तहत हर शुक्रवार को राजस्व टीम एक गांव का चयन कर वहां सरकारी भूमियों की नापजोख करती है। नापजोख के बाद अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर वहां निशान लगा दिया जाता है और उसके बाद अतिक्रमण हटाए जाते हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को तहसील कोल की राजस्व टीम ने रेपिड एक्शन फोर्स बटालियन के स्थानीय मुख्यालय के पीछे क्वार्सी गांव के हिस्से में बने मकानों का सर्वे किया। इस दौरान टीम ने राजस्व भूमि की नापजोख की। इसके बाद करीब 40-45 प्लाट व मकानों के आगे निशान लगा दिये। यहां बनी कंक्रीट फैक्ट्री पर भी निशान लगाया।

इन निशानो को देखकर वहां रहने वाले प्रेमपाल मिस्त्री की 40 वर्षीय पत्नी शीला देवी मकान टूटने की आशंका से इस कदर अवसाद में आ गई कि गश खाकर गिर गई। यह देख कर उसके परिजन एवं अन्य पड़ोसी सकते में आ गए। उसे किसी तरह होश में लाया गया।
विज्ञापन


प्रेमपाल ने बताया कि राजस्व टीम ने मकान पर नहीं आगे की सड़क पर निशान लगाया है। एसडीएम कोल डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि श्रावस्ती माडल के तहत हर शुक्रवार को एक गांव का चयन कर वहां अवैध कब्जों के चिन्हांकन का प्रावधान है। क्वार्सी ग्राम पंचायत के हिस्से में हुई नापजोख इसी कार्रवाई का हिस्सा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें