फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी निकली पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बरौली स्थित पेट्रोल पंप पर घटतौली की शिकायत झूठी निकली। मामला सेल्समैन और शिकायतकर्ता के आपसी विवाद का बताया जा रहा है। इस मामले में अपने को विधायक बरौली का रिश्तेदार बताने वाले व्यक्ति ने विधायक से शिकायत की थी। विधायक ने डीएम को मामले की जानकारी दी।

गांव श्यामपुर निवासी ओमप्रकाश सिंह का आरोप था कि उसने शुक्रवार सायं साढ़े पांच बजे के करीब बरौली रोड स्थित लक्ष्मी आटोमोबाइल एसआर पंप से चार लीटर पेट्रोल डलवाया था। शक होने पर उसने बाइक से पेट्रोल निकलवा कर नपवाया तो यह साढ़े तीन लीटर निकला।
विज्ञापन


बाइक में डेढ़ लीटर पेट्रोल पहले से था। उसने तत्काल बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह से शिकायत की। विधायक ने डीएम को जानकारी दी। डीएम के आदेश पर विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम एवं एसआर कंपनी के सेल्स अफसर आशीष मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक आरएस अकेला ने बताया कि पेट्रोल पंप की दो मशीनों के दोनों नोजलों की जांच में घटतौली नहीं पायी गई। दोनों नोजलों से सही मात्रा में पेट्रोल व डीजल निकल रहा था। बातचीत में पता चला है कि शिकायतकर्ता एवं पंप के सेल्समैन में आपसी विवाद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें