न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़। नगर निगम ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ सख्त रुख करते हुए दो और मार्केटों पर सील बंदी की कार्यवाही की है। निगम ने अमिर निशा और सीमा टाकीज मार्केट में सीलिंग की कार्यवाही करते हुए 14 लाख रुपये भी वसूला गया है।
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कर निर्धारण अधिकारी हर गोविंद सिंह यादव, कर अधीक्षक अजीत राय, सभापति यादव, राजेश गुप्ता की टीम ने अमिर निशा से 10 दुकान वाली मार्केट व सीमा टाकीज 8 दुकानों की मार्केट पर ताला बंदी की कार्यवाही करते हुए नोटिस चस्पा किया गया।
उन्होंने बताया कि आज कार्यवाही में नगर निगम द्वारा 14 लाख रुपये की वसूली की गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि बड़े बकायेदारों पर नगर निगम द्वारा निरंतर कार्यवाही किए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है।
जिन दो बकायेदारों पर कार्यवाही की गई उनको पूर्व में बिल, डिमांड नोटिस, कुर्की आदि की सूचना के साथ-साथ निगम अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से टैक्स जमा करने के लिए कहा गया था, लेकिन इनके द्वारा टैक्स न जमा करने पर ताला बंदी नोटिस चस्पा की कार्यवाही अमल में लाई गई।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. सिन्हा ने सभी करदाताओं से अपील करते हुए कहा कि नगर निगम का संपत्ति कर, गृहकर, ड्रेनेज कर, जलकर व अन्य नगर निगम कोष में जमा करा दें अन्यथा विधिक कार्यवाही कार्यवाही नगर निगम करेगा।