फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मार्च को होेगी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


12 मार्च को होने वाली सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को उच्च न्यायालय द्वारा स्थगित किए जाने पर परीक्षार्थी जहां खासे निराश हुए, वहीं परीक्षा की तैयारियों पर भी पानी फिर गया।

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को यहां नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में बैठक हुई। बैठक में डीआईओएस, एसीएम के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


इन अधिकारियों की मौजूदगी में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तय हुई। वहां शासन की मंशा के अनुरूप यह निर्णय लिया गया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में यह परीक्षा होगी।

हर केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहेगा। पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा चार सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। काफी पुलिस फोर्स भी परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहेगा।

जिले में आठ परीक्षा केंद्रों पर 4,242 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की जद में होंगी।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स भी केंद्रों पर तैनात रहेगा। इधर, देर शाम जब परीक्षार्थियों और अधिकारियों को यह जानकारी मिली कि कोर्ट ने इस परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है तो परीक्षार्थी निराश दिखे। वहीं तैयारी में जुटे अधिकारी भी अब परीक्षा की अगली तिथि का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें