फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकार रूपी कीड़ा किसी में हो सकता है उत्पन्न: लिलीपुट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजियापुर (अलीगढ़)।
विज्ञापन


अलीगढ़ के मित्र प्रदीप अग्रवाल के पुत्र अमन की शादी में सम्मलित होने आए कॉमेडियन लिलीपुट ने लौटते समय पलवल रोड़ पर गांव कुराना के पास स्थित होटल क्वालिटी फ्रैस पर अपने साथियों के साथ भोजन का आंनद लिया। जहां पास में बैठे राहगीरों व होटल संचालक ने लिलीपुट से बात की।

यहां लिलीपुट ने बताया कि अलीगढ़ से मेरा गहरा नाता है, यहीं कारण है कि अलीगढ़ मुझे अच्छा लगता है। इस फील्ड में किसी के भी आने की बात पर बोले कि कलाकार रूपी कीड़ा किसी के भी शरीर में उत्पन्न हो सकता है। जिसे मात्र सही समय पर बाहर निकालने की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन


होटल संचालक ने लिलीपुट का स्वागत भी किया। आप को बता दें कि फिल्म बंटी और बबली, आंटी नंबर -1, सहित दर्जनों फिल्मों के अलावा सीरियल देख भाई देख में अहम किरदार निभा चुके लिलीपुट उर्फ एमएम फारूकी एक सफल कॉमेडियन हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल छजूपुर वाले, राहुल अग्रवाल, होशियार सिंह, सचिन, विशन स्वरूप, मोनू अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप गोयल, दौलत सिंह रावत, गुलशन अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें