न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राजस्थान के राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की नातिन की शादी एवं एएमयू के दीक्षांत समारोह में भाग लेने बुधवार आज आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अलीगढ़ में 4:50 घंटे बिताएंगे।
अब तक मिले कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 11 बजे नुमाइश ग्राउंड में उतरेंगे। दोनों कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत दोपहर 3:50 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
अन्य वीवीआईपी का कार्यक्रम
- गृह मंत्री राजनाथ सिंह-हेलीकाप्टर से रोडवेज वर्कशाप सारसौल में दोपहर 2:55 बजे उतरेंगे और दोपहर 3:50 बजे वापस जाएंगे।
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ-स्टेट प्लेन से शाम चार बजे धनीपुर हवाई पट्टी और डेढ़ घंटे शादी में सम्मिलित होने के बाद वापसी।
- राज्यपाल राजस्थान कल्याण सिंह-स्टेट प्लेन से दोपहर तीन बजे धनीपुर हवाई पट्टी उतरेंगे और विवाह समारोह में शामिल होंगे।
- राज्यपाल पश्चिम बंगाल केशरीनाथ त्रिपाठी-कार से सुबह 11 बजे सर्किट हाउस आगमन और दोपहर तीन बजे प्रस्थान।
- राज्यपाल हरियाणा प्रो. कप्तान सिंह-चार्टर प्लेन से दोपहर 12:50 बजे धनीपुर हवाई पट्टी और दोपहर ढाई बजे रवाना।
- राज्यपाल बिहार सत्यपाल
मलिक-कार से दोपहर दो बजे होटल रायल रेजीडेंसी और सायं चार बजे दिल्ली रवाना।
- मुख्यमंत्री उत्तराखंड जितेंद्र सिंह रावत-स्टेट प्लेन से दोपहर 12:45 बजे धनीपुर हवाई पट्टी और 3:40 बजे रवाना।
- सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कलरा
ज मिश्रा-हेलीकाप्टर से दोपहर ढाई बजे धनीपुर हवाई पट्टी और चार बजे रवाना।
- सांसद व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा-महेंद्र नाथ पांडेय-हेलीकाप्टर से दोपहर ढाई बजे धनीपुर हवाई पट्टी और शाम चार बजे रवाना।
- सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. मुरली मनोहर जोशी-कार से सुबह साढे़ दस बजे सर्किट हाउस, दोपहर 3:30 बजे रवाना।
- पूर्व मंत्री व सांसद लालजी टंडन-कार से दोपहर साढ़े बारह बजे सर्किट हाउस, दोपहर 3:30 बजे रवाना।
- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आएंगे, प्रशासनिक स्तर से इनका कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।