फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 को एसी तो 28 को एएमयू ईसी सदस्यों का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू की एक्जीक्यूटिव काउंसिल की सदस्यता के लिए प्रोफेसरों, एसोसिएट प्रोफेसरों के दो प्रतिनिधियों तथा असिस्टेंट प्रोफेसरों के दो प्रतिनिधियों का चुनाव 28 मार्च को होगा। जबकि एकेडकि काउंसिल की सदस्यता के लिए पोलिंग 17 मार्च को होगी।

ईसी चुनाव का नोटिफिकेशन शीघ्र जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एकेडमिक काउंसिल की सदस्यता के लिए पोलिंग 17 मार्च को होगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरउद्दीन ने बताया है कि एकेडमिक काउंसिल के लिए प्रोफेसर वर्ग से तीन प्रतिनिधियों, एसोसिएट प्रोफेसरों के पांच प्रतिनिधियों तथा असिस्टेंट प्रोफेसरों के सात प्रतिनिधियों का चुनाव 17 मार्च को टीचिंग स्टॉफ क्लब में होगा।
विज्ञापन


प्रो. जहीरउद्दीन ने बताया कि एसी चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को 6 मार्च को प्रात: 9 बजे से दोबारा से जांची जाएगी। 8-9 मार्च को प्रात: 9 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे तथा पर्चों की जांच 10 मार्च को शाम 5 बजे तक होगी।
विज्ञापन


12 मार्च को शाम 4 बजे तक नामांकन वापस लेने की अनुमति होगी तथा उसी दिन शाम 4:30 बजे सीरियल नंबर आवंटित किए जाएंगे।

पोलिंग 17 मार्च को प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगी, जिसके बाद मतपत्रों की गिनती का कार्य प्रारंभ होगा। प्रो. जहीरउद्दीन ने बताया कि वह अध्यापक जो निर्धारित वेतन पर संविदा के आधार पर कार्य कर रहे हैं वह भी एकेडमिक काउंसिल के अध्यापकों के प्रतिनिधियों के चुनाव में भाग लेने के पात्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें