फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में रस्साकसी में आरएएफ महिला बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रस्साकसी में आरएएफ महिला बनी विजेता
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में स्पोर्ट्स प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद ने किया। खिलाड़ियों को कबड्डी के वरिष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद अली व जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक डॉ. रक्षपाल सिंह ने शपथ दिलाई। संचालन एएमयू जिम्नेजियम कोच व यूपी ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने किया।

रस्साकशी प्रतियोगिता में 42 टीमों का कांटेदार मुकाबला हुआ। बालक वर्ग में महर्षि गौतम स्कूल विजेता व पंडित युधिष्ठिर स्कूल उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल विजेता व द्रोणा एकेडमी उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में जादौन क्लब सदलपुर विजेता व आरएएफ 104 बटालियन उप विजेता रहा। महिला वर्ग में आरएएफ 104 बटालियन विजेता व यूपी पुलिस उपविजेता रही।
विज्ञापन


लेखपाल व अमीन तहसील कोल विजेता व तहसील गभाना उपविजेता रहा। निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय रस्साकशी खिलाड़ी मोहम्मद यूनुस, ओम प्रकाश शुक्ला व दीपक शर्मा रहे। कार्यक्रम संयोजक मुजाहिद असलम, भगत सिंह बाबा, विनीत यादव आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र, एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, शारदा स्पोर्ट्स ट्रस्ट के संस्थापक महेश अग्रवाल पर पुष्प वर्षा की गई। विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण एसडीएम कोल डॉ. पंकज कुमार वर्मा, जिया अहमद खान, अहमद सिद्दीकी, तौफीक अहमद ने वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें