फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुनर को परवान चढ़ाने के लिए कठोर परिश्रम जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हुनर को परवान चढ़ाने के लिए कठोर परिश्रम जरूरी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर एएमयू के पालीटेक्निक सभागार में आयोजित विशेष समारोह में सह कुलपति प्रो. तबस्सुम शहाब ने कहा कि ईश्वर की ओर से हर व्यक्ति को कोई न कोई विशेष योग्यता प्रदान की जाती है।

लोगों को चाहिए कि वह अपने विशेष हुनर तथा योग्यता को परवान चढ़ाने के लिए कठोर परिश्रम करें। जन्म के समय बच्चों को होने वाले रोगों तथा उनके कारणों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसे रोगों से बच्चे दिव्यांग हो जाते हैं।
विज्ञापन


कई रोगों की चिकित्सा समय रहते हो जाए तो आगे चलकर ऐसी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। डिसएबिलिटी इकाई के समन्वयक प्रो. खालिद बिन यूसुफ खां ने दिव्यांग दिवस की प्रासंगिकता तथा उद्देश्यों पर चर्चा की।
विज्ञापन


एएमयू की छात्रा आफिया तथा राहुल तथा प्रो. असफर अली खान आदि ने संबोधित किया। प्रो. तबस्सुम शहाब तथा प्रो. असफर अली खां ने छात्रों को हेडफोन, पेन ड्राइव, क्रिच, ट्राइसाईकिल तथा एंगिल वितरित किए। यह पहला मौका था, जब तीन तलाक का आरोप झेल रहे प्रो. खालिद बिन यूसुफ सार्वजनिक मंच पर नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें