फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे सजा देना हो उसे स्वच्छता अभियान से जोड़ दो

विज्ञापन
विज्ञापन
जिसे सजा देना हो उसे स्वच्छता अभियान से जोड़ दो
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला ,अलीगढ़।

केंद्र व प्रदेश सरकार जहां गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान पर विशेष जोर दे रही हो, लेकिन प्रशासन के उच्चाधिकारी अभियान को डंपिंग ग्राउंड की तरह ले रहे हैं। इसकी झलक उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम की तृतीय परियोजना की जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक में दिखाई दी।

बैठक के दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने भूमि सुधार कार्यक्रमों के मामले में सीडीओ की जानकारी पर ही सवाल उठा दिया। इससे गुस्साए सीडीओ ने उन्हें स्वच्छता अभियान से संबद्ध करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


हुआ यूं कि विकास भवन के गांधी सभागार में भूमि सुधार निगम की तृतीय परियोजना की जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक चल रही थी। अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ऊसर भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए चल रहे क्रमिक उपायों की जानकारी ले रहे थे।

इस दौरान बैठक में उपस्थित सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास अग्रवाल ने सीडीओ से कह दिया कि आपको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इससे नाराज सीडीओ ने उन्हें स्वच्छता अभियान से संबद्ध करने के आदेश जारी कर दिए।

इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि जिस स्थान की मिट्टी ही बेकार हो वहां की हर चीज बेकार होती है। जहां खेती नहीं होगी वहां के बच्चों में कुपोषण होगा व गरीबी होगी तथा पशु भी सही नहीं होंगे अत: भूमि सुधार निगम से जुड़े अन्य सभी विभागों को अपना काम गंभीरता से करना चाहिए।

उन्होंने मेड़बंदी का काम मनरेगा के तहत कराने की ताकीद दी। इस अवसर पर संचालन करते हुए परियोजना प्रबंधक प्रेमपाल सिंह मलिक ने बताया कि इस वर्ष तीन ग्रामों में ऊसर सुधार का कार्य प्रस्तावित है। बैठक में उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, जिला उद्योग केंद्र के जीके गोयल, डीपीआरओ पारुल सिसौदिया, भूमि संरक्षण अधिकारी डा. निधि राठौर, भूमि सुधार निगम के पीएस नेगी, केपी सिंह एवं एलडीएम आनंद गर्ग उपस्थित थे।
विज्ञापन


सीडीओ दिनेश चंद ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को बदजुबानी के चलते स्वच्छता अभियान से जोड़ने से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान बड़ा अभियान है और इससे सभी जिम्मेदार अफसरों को जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें