फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में पिकनिक स्पाट में बदलेंगे पोखर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई बस्ती एवं गूलर रोड पोखर होंगे पिकनिक स्पॉट में तब्दील
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर में पिकनिक स्पॉटों की कमी का रोना रोने वाले लोगों को पिकनिक मनाने के लिए दूसरे राज्य अथवा जिलों का रुख नहीं करना होगा। उन्हें शहर के अंदर ही परिवार के साथ पिकनिक का आनंद मिलेगा। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने इसकी भूमिका तैयार कर दी है। प्राधिकरण नई बस्ती एवं गूलर रोड के पोखरों का सौंदर्यीकरण कराकर इन्हें पिकनिक स्पॉट में तब्दील कर देगा।

बताते चलें कि आहुति संस्था के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों ने पिछले दिनों विकास प्राधिकरण के सचिव डीएस भदौरिया से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


इस मौके पर पोखरों पर हो रहे कब्जे तथा महानगर में पिकनिक स्पॉट न होने की समस्या का हवाला देते हुए उनसे पोखरों को पिकनिक स्पॉट बनाने का अनुरोध किया गया। सचिव ने कहा कि यदि नगर निगम इजाजत दे तो प्रतिवर्ष दो पोखरों का सौंदर्यीकरण कराकर उन्हें पिकनिक स्पॉट में तब्दील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आहुति अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में उन्होंने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा से वार्ता की। नगर निगम ने प्रस्ताव को सहमति देते हुए प्रथम चरण में महानगर की नई बस्ती पोखर व गूलर रोड पोखर का चयन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें