चार ट्रेनें रद्द, दो का रूट बदला
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानंदा एक्सप्रेस, ब्रहमपुत्र मेल, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस और इलाहाबाद जम्मू तवी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें तीन सितंबर तक रद्द हैं। इसके अलावा बरेली-बांदीकुई पैसेेंजर और टूंडला-अलीगढ़ ईएमयू का रूट बदला गया है।
5 से 19 सितंबर के बीच बरेली-बांदीकुई पैसेंजर बरेली से अलीगढ़ के बीच ही चलेगी। इससे आगे ट्रेन बांदीकुई नहीं जाएगी। इसी तरह टूंडला से अलीगढ़ के बीच चलने वाली 64165 अप एवं 64166 डाउन ईएमयू टूंडला की बजाये एत्मादपुर से संचालित होगी। उक्त दोनों ट्रेनों के रूट में ये परिवर्तन टूंडला में होने वाले नान इंटरलॉकिंग काम की वजह से है।
स्टेशन अधीक्षक आरके पाठक ने बताया कि मुसाफिरों को इसकी जानकारी लगातार दी जा रही है। इधर, शुक्रवार को गरीब रथ एक्सप्रेस 8 घंटे, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 10 घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंची।