फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में रोडवेज बस रुकवाकर चालक, परिचालक की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस रुकवाकर चालक, परिचालक की पिटाई
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।

बुधवार को बाइक सवार युवकों ने रोडवेज बस को रुकवाकर चालक, परिचालक की पिटाई कर दी। उधर पुलिस के पास फोन पहुंचा कि रोडवेज बस में लूट हो गई। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस की गाड़ियां मौके की ओर दौड़ पड़ीं। हालांकि मामला मारपीट का निकला।

उधर पिटाई से क्षुब्ध चालक-परिचालक ने बस को सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया जिससे जाम लग गया। पुलिस ने चालक को समझाकर जाम खुलवाया।

पुलिस के अनुसार चालक अरविंद पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी गांव खेड़ा, थाना खैर व कंडक्टर रामपाल पुत्र प्रेमपाल निवासी सिकंदपुर मथुरा रोडवेज बस लेकर फरीदाबाद से अलीगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन


तकीपुर से पल्सर व डिस्कवर बाइक सवार युवकों ने गालीगलौज करते हुये बस का पीछा शुरू कर दिया। चालक ने गौमत पर खड़ी गश्ती पुलिस के समीप बस रोकी और युवकों के पीछा करने की बात बताते हुए मदद मांगी।

आरोप है कि इसे पुलिस कर्मियों ने गंभीरता से नहीं लिया और बस को आगे भेज दिया। खैर में युवकों ने राष्ट्रीय विद्यालय के निकट रोककर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को आते देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


इसके बाद अन्य बस चालकों के साथ मिलकर पीड़ित चालक, परिचालक ने जाम लगा दिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र दुबे का कहना है कि चालक खैर के ही खेड़ा गांव का है। घटना रंजिशन मारपीट की लग रही है। रिपोर्ट लिखी जा रही है। कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें