बार व बेंच के बीच समन्वय जरूरी: सिविल जज
ब्यूरो, अमर उजाला, इगलास (अलीगढ़)।
बार व बेंच के बीच वादकारियों के हित में समन्वय रहना चाहिए। सिविल एंड क्रिमिनल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में यह विचार विजय कुमार सिविल जज जूनियर डिवीजन ने व्यक्त किये।
वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. नवीन कुमार शर्मा ने कहा कि वह अधिवक्ताओं की भलाई के लिए काम करेंगे।
अध्यक्ष डा. नवीन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, सचिव सुभाष सारस्वत, कार्यकारिणी सदस्य अजय वीर सिंह, कैलाश चंद्र शर्मा को सिविल जज ने शपथ ग्रहण कराई।
इस मौके पर एसडीएम ललित कुमार व सीओ आलोक कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। बार के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र बधौतिया, राकेश कुमार, कांतीप्रसाद शर्मा, बनवारीलाल शर्मा, रामेश्वर सिंह शर्मा, मनोज कुमार, बाबूदत्त शर्मा, योगेश शंकर भारद्वाज आदि ने वादकारियों के हित में हड़ताल न करने की बात जोरदारी के साथ रखी।
चुनाव अधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी गुलवीर सिंह, अशोक कुमार शर्मा मौजूद रहे। संचालन सुधीर कौशिक ने किया।