फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर पुस्तिकाओं की चेकिंग कराई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग कराई जाएगी : कुलसचिव
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

स्नातक के तृतीय वर्ष के 80 फीसदी विद्यार्थियों के शारीरिक शिक्षा में फेल होने का मुद्दा डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलसचिव केएन सिंह के समक्ष उठा। 65 छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय जाकर अपनी पीड़ा कुलसचिव से बताई।

एसवी कॉलेज के छात्र नेता संजू बजाज ने कुलसचिव को बताया कि छात्रों को शारीरिक शिक्षा में दो बार फेल कर दिया गया है । काफी संख्या में ऐसे छात्र हैं, जिन्होंनेे स्नातक प्रथम वर्ष में शारीरिक शिक्षा का पेपर दिया। इसमें 15 नंबर दिए गए, उसके बाद द्वितीय वर्ष में पुन: परीक्षा देने पर भी 15 नंबर ही दिए गए। फिर, फाइनल में परीक्षा देने के बाद भी वही नंबर रहे।
विज्ञापन


रिजल्ट में नॉट क्लियर लिखा आ रहा है। इसलिए किसी भी छात्र को परास्नातक में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। संजू ने कहा कि कुलसचिव ने छात्रों को आश्वासन दिया कि जिन छात्रों को दो बार पेपर देने के बाद भी फेल कर दिया गया है, उनकी उत्तर पुस्तिका संबंधित कॉलेज को चेक करा दी जाएगी। गलत मिलने पर सही कराया जाएगा।

छात्रों को उत्तर पुस्तिका सही होने के 10 दिन बाद तक का समय प्रवेश के लिए दिया जाएगा। छात्र रामानुज कौशिक ने कहा कि छात्रों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कुलपति के पुतले की अर्थी शहर भर में घुमाई जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर युवराज, जितेंद्र, निधि माहौर, हुमा, रितु राघव, कविता माहौर, रीना, आरती वार्ष्णेय, पवित्रा वार्ष्णेय, चंचल, पूजा शर्मा, रचना कुमारी, रश्मि कुमारी, बबली कुमारी, अंतरा शर्मा, सीमा, चंचल, रेनू कुमारी, सुमन, असमां, हर्षिता, गुंजन, बबिता, पूजा कुमारी, भावना, नीलम वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें