फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालात में बंद हुए शिक्षक व शिक्षिका पति

विज्ञापन
विज्ञापन
हवालात में बंद हुए शिक्षक व शिक्षिका पति
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

गंगीरी। थाना गंगीरी के गांव हुसैपुर देहमाफी स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका एवं सहायक अध्यापक के बीच जारी विवाद थाने की चौखट से हवालात तक पहुंच गया। गुरुवार सुबह प्रधानाध्यापिका और शिक्षक के बीच विवाद के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो पुलिस ने प्रधानाध्यापिका के पति और शिक्षक को हवालात में बंद कर दिया। साथ ही शिक्षा अधिकारियों को जानकारी दी। इस पर एबीएसए ने स्कूल पहुंचकर जांच की।
बताते हैं कि डेढ़ साल से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। एक-दूसरे की वीडियो बनाने, गैरहाजिर होने पर हाजिरी लगाने को लेकर झगड़ा होता आ रहा है। गुरुवार सुबह भी झगड़े पर दोनों पक्ष तहरीर लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने कुछ घंटे तक महिला शिक्षिका के पति और शिक्षक को हवालात में बंद रखा। बाद में दोनों को छोड़ दिया। पुलिस की सूचना पर एबीएसए गंगीरी श्याम कुमार ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक, शिक्षिकाओं समेत एमडीएम बनाने वाली महिला से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ग्रामीणों का कहना था कि दोनों के बीच आए दिन होने वाले झगड़े से बच्चों की पढ़ाई चौपट है। अधिकारियों की जानकारी में सब कुछ है, फिर भी दोनों का तबादला नहीं किया जा रहा। एबीएसए श्याम कुमार के अनुसार उन्होंने जांच रिपोर्ट एसडीएम और बीएसए को भेज दी है। बताते चलें कि पिछले दिनों प्रधानाध्यापिका ने तहसील दिवस में भी पति के साथ पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत की थी, जिस पर एसडीएम ने फोन पर शिक्षक को फटकार लगाई थी। उसके बाद गुरुवार को फिर दोनों में झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें