फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41.5 करोड़ के सड़क निर्माण में गोलमाल

Mon, 18 Jan 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जट्टारी से पिसावा, दौरऊ मोड़ से पिसावा मार्ग एवं खैर सोमना मार्ग में करीब 41.5 करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण कार्य एवं सुदृढ़ीकरण पर सांसद सतीश गौतम ने निरीक्षण के बाद सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर ठेकेदारों पर घटिया सामग्री इस्तेमाल कर टेंडर की राशि की लूट करने का आरोप लगाया है। इससे करोड़ों रुपये का निर्माण कार्य संदेह के घेरे में आ गया है। सांसद ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी की है।

सांसद प्रवक्ता संदीप चाणक्य का कहना है कि लोक निर्माण विभाग वृत अलीगढ़ में हाल ही में तीन टेंडर हुए थे। कुल निर्माण लगभग 41.5 करोड़ रुपये के है। ग्राम वासियों के साथ सांसद सतीश गौतम ने निर्माणधीन सड़कों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वहां पर काम के नाम पर खानापूर्ति हो रही है और विभागीय अधिकारी के साथ मिलकर खुलेआम सरकारी धन को लूटा जा रहा है। सांसद के विरोध के बावजूद आज तक अधिकारियों ने न तो कंपनियों की स्टेटस रिपोर्ट दी और न ही यह बताया कि पूर्व में इन तीनों कंपनियों को कोई प्रतिकूल प्रविष्ट या काली सूची में डाले जाने जैसी कोई कार्रवाई हुई है।

 सांसद सतीश गौतम ने निर्माणधीन सड़कों के आसपास रहने वाले ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधानों से अपील की है कि वे निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री की जांच करा सकते है और उस जांच में खर्च हुए पैसे को रसीद दिखाकर मेरे कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। सांसद का कहना है कि काम की गुणवत्ता के लिए ग्रामीणों का जागरूक होना सबसे जरूरी है। सांसद ने मुख्यमंत्री से निर्माणधीन सड़क  की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें