फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल का दूल्हा देख नाबालिग दुल्हन ने लौटाई बरात

Thu, 09 May 2019 02:13 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
नाबालिग दुल्हन पूनम । - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 थाना दादों के गांव सिंधौली खुर्द में मंगलवार की रात आई बरात में अपने से दूनी से अधिक उम्र का दूल्हा देखकर नाबालिग दुल्हन भड़क गई। उसने पूरी दृढ़ता के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन



इस बीच दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों ने दुल्हन के पिता को अलग ले जाकर कुछ लालच दिया तो वह शादी कराने की जिद पर अड़ गया। इस पर दुल्हन के रिश्ते के चाचा और फूफा ने पुलिस को फोन कर दिया। गांव पहुंची पुलिस ने बरात को वापस करा दिया और सूचना देने वाले रिश्तेदारों को ही पकड़कर हवालात में बंद कर दिया।
बरात संभल जनपद के गांव रजपुरा से आई थी।



40 वर्षीय हंबीर पुत्र सोपाल सिंह रजपुरा से बरात लेकर सिंधौली खुर्द निवासी राजपाल सिंह के यहां आए थे। राजपाल सिंह की नाबालिग बेटी पूनम ने जयमाल के समय जब दूल्हे को देखा तो वह भड़क उठी और शादी करने से साफ मना कर दिया। इससे बरात में अफरातफरी मच गई। दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों ने शादी कराने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन की नाराजगी से बात नहीं बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें