फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 कोरोना वायरस से संक्रमित, 29 स्वस्थ

Sun, 27 Dec 2020 12:38 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कोरोना वायरस से चार लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, 29 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर चले गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 128 है। 11112 अब तक संक्रमित हो चुके हैं और 10929 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन



ब्रिटेन से आए 13 लोगों की जांच रिपोर्ट ऋणात्मक आने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राहत महसूस कर रहे हैं। कल से ही उनकी रिपोर्ट का इंतजार हो रहा था। इससे पहले 9 लोगों की रिपोर्ट ऋणात्मक आई थी। विदेश से आने एवं होम आइसोलेट लोगों के स्वास्थ्य पर विभाग की नजर है। फोन कर स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है कि किसी को कोई लक्षण तो नहीं है।


जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 4 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सभी को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें