फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.50 लाख लूटने की कोशिश नाकाम होने पर गोली मारी

Wed, 08 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
 कोतवाली के गांव मलहपुर के निकट बेलौन मंदिर के पंडा के बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

बदमाशों ने गाड़ी में रखा 4.50 लाख रुपये से अधिक का कैश लूटने की भी कोशिश की। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन पकड़ने में कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
जिला बुलंदशहर के गांव बेलौन में देवी मां का बड़ा मंदिर है। इसमें प्रतिदिन लाखों रुपये चढ़ावा आता है। इस मंदिर के पंडा बेलौन के ही अनिल कुमार पुत्र गजराज सिंह हैं। अनिल का परिवार अलीगढ़ में भी रहता है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे अनिल अपनी बोलेरो कार से अकेले बेलौन से अलीगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन

गाड़ी में करीब 4.50 लाख रुपये कैश था और इनके पास खुद की रिवाल्वर भी थी। गाड़ी अनिल खुद ही चला रहे थे। गांव मलहपुर के निकट नीम नदी के पुल पर जैसे ही अनिल की गाड़ी पहुंची, पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने इन्हें गाड़ी रोकने को कहा। कुछ शक होने पर अनिल ने गाड़ी नहीं रोकी तो बदमाशों ने निशाना साधते हुए इन पर पिस्टल से फायरिंग कर दी।
इससे दो गोलियां इनके गाल और पेट पर जा लगीं। बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की मगर गोली लगने के बाद भी अनिल ने गाड़ी नहीं रोकी और खुद ही गाड़ी चलाते हुए जिरौली धूम सिंह पुलिस चौकी पर पहुंच गए। यहां पुलिस को घटना की जानकारी दी।
चौकी इंचार्ज अमित यादव आनन फानन में पुलिस फोर्स के साथ बदमाशों की घेरा बंदी के लिए निकल पड़े, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि बदमाश कैश नहीं ले जा सके हैं। अनिल को मेडिकल में उपचार के लिए भर्ती कराया जा रहा है। मामला आपसी रंजिश का भी हो सकता है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें