फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतिक्रमण और गंदगी करने वालों पर 38 हजार रुपये का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर में नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण और गंदगी करने वालों पर 38 हजार रुपये का जुर्माना ठोका। अब्दुल्ला कॉलेज के पास कब्जा मुक्त कराई भूमि पर अवैध कब्जा दोबारा करने पर नगर निगम के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने पिलर हटवाए। ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो स्कॉर्पियो जब्त करके थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में अलीगढ़ नगर निगम ने सासनी गेट चौराहे से मदार गेट पुलिस चौकी तक सड़क के दोनों ओर पर अवैध अतिक्रमण रैंप को तोड़ने की कार्रवाई की गई। अवैध रूप से लगे बैनर पोस्टरों को हटाया गया। उप नगर आयुक्त के नेतृत्व वाली टीम ने अवैध अतिक्रमण और गंदगी करने वालों से जुर्माना वसूला।
नगर आयुक्त अमित आसेरी को अब्दुल्ला कॉलेज के पास गत दिनों कब्जा मुक्त कराई भूमि पर अवैध कब्जा करने की सूचना मिलने पर नगर आयुक्त ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने नगर निगम संपत्ति विभाग की टीम को भेजा। नगर निगम संपत्ति विभाग, सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद व विजय गुप्ता के नेतृत्व और सिविल लाइन पुलिस बल की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर लगाए गए पिलर को हटवाकर नगर निगम ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो स्कॉर्पियो वाहनों को जब्त करके थाना में भेज दिया। इस अवसर पर प्रवर्तन प्रभारी कर्नल निशीथ सिंघल, कर अधीक्षक राजेंद्र सिंह यादव, एसएफआई बिशन सिंह, अनिल सिंह, आरआई मानवेंद्र सिंह, अब्दुल रहीम अंसारी, राकेश आदि मौजूद रहे।
दो दिन में समस्या का कराएं समाधान
अमर उजाला मेें प्रकाशित खबर ‘स्मार्ट सिटी की कहानियां... खराब लाइटें, टूटी नालियां’ को नगर आयुक्त ने संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रभारी अधिकारी पथ प्रकाश मनोज कुमार प्रभात को दो दिन में समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसकी जानकारी अपर नगर आयुक्त राकेश यादव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें