मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद समारोह में नवयुगलों को आशीर्वाद देते अधिकारी। स्रोत : स्वयं
- फोटो : Samvad
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को कस्बे के श्रीबालाजी फार्म हाउस में 38 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इस दौरान 32 की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शादी हुई, जबकि छह को निकाह पढ़ाया गया। विधायक राजकुमार सहयोगी, एसडीएम शाश्वत त्रिपुरारी, डीडीओ आलोक आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी रंजना सिंह ने सभी युगल दंपती को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि सामूहिक विवाह का यह कार्यक्रम सामाजिक समता का प्रतीक है। दूसरी ओर सामूहिक विवाह का आयोजन दहेज प्रथा पर भी वार है। इसमें जाति, संप्रदाय, धर्म, क्षेत्र और भाषा का कोई बंधन नहीं है। सरकार की मंशा है कि कोई बेटी दहेज के कारण कुंवारी न रहे।
एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि आयोजन में इगलास, गोंडा और बेसवां के 38 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। योजना के तहत प्रत्येक युगल दंपती पर 51 हजार रुपये की धनराशि खर्च कर विवाह कराया गया। प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार, अंकित चौधरी व वीरेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।