360 क्रिकेट एकेडमी अंडर-12 लिटिल चैंप्स क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। 360 क्रिकेट एकेडमी ने 7 विकेट पर 232 रन बनाए। जवाब में उतरी कवर ड्राइव की टीम आठ विकेट पर 195 रन बना सकी।
कवर ड्राइव एकेडमी पर चल रहे अंडर-12 लिटिल चैंप्स क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में 360 क्रिकेट एकेडमी ने कवर ड्राइव की टीम को 37 रन से हरा दिया। इसके साथ ही 360 क्रिकेट एकेडमी की टीम फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन
8 जनवरी को धौर्रा स्थित कवर ड्राइव एकेडमी के मैदान पर 30 ओवर के मैच में 360 क्रिकेट एकेडमी ने 7 विकेट पर 232 रन बनाए। शिक्षित ने 91 रन और विहान पबरेजा ने 37 रन का योगदान दिया। 35 रन अतिरिक्त में आए। कवर ड्राइव के विराट चौहान, तन्मय व स्वप्निल ने दो-दो विकेट झटके।
जवाब में उतरी कवर ड्राइव की टीम आठ विकेट पर 195 रन बना सकी। असद ने 25 रन, तन्मय ने 21 विकेट झटके। मौके पर मसूदुज्जफर अमीनी, फाजिल इलियासी आदि मौजूद रहे।