फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लक्ष्मणगढ़ी में 35 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव लक्ष्मणगढ़ी में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। इसमें करीब 35 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर देरी से दमकल पहुंची।
विज्ञापन


आग से अजीत वर्मा, अंकित वर्मा, अंशुल वर्मा, अतुल वर्मा, अनुज वर्मा, काजल वर्मा, सोनम वर्मा, अरुण वर्मा, मोनिका वर्मा, दीपशिखा वर्मा और मोहिनी वर्मा के संयुक्त खेतों को भारी नुकसान हुआ। खेतों से अचानक उठती आग की लपटें देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। सूचना पर सैकड़ों किसान मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टरों से मेड़ बनाकर तथा मिट्टी-पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड देर से पहुंची, तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। इससे किसानों में रोष है। पीड़ित परिवारों को करीब 12 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें