जिल में कोरोना जांच में मंगलवार को 347 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। जिला जेल में फिर से तीन व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कई मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं, 239 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं। इसके अलावा, सरकारी आंकड़ों में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत बताई गई। श्मशान स्थल में 13 शवों का अंतिम संस्कार हुआ।
जिले में मंगलवार को 347 व्यक्ति संक्रमित मिले तो अब तक जिले में कुल संक्रमित होने वाले व्यक्तियों का आंकड़ा 16936 पर पहुंच गया है। 239 डिस्चार्ज हुए तो कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 14346 पर पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों में एक मरीज की मौत दर्ज हुई है। इस तरह मरने वालों का कुल आंकड़ा 77 हो गया है। होम आइसोलेशन में मंगलवार को 1117 सक्रिय केस थे, जिसके बाद 172 को भर्ती किया जा रहा था। जबकि 160 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। नुमाइश श्मशान स्थल पर 13 शवों का अंतिम संस्कार हुआ।
नगला महताब निवासी मनोज कुमार, गाजियाबाद निवासी राज कुमार सिंघल, नगला मालवी निवासी अंकित कुमार, मोहनपुर निवासी मनोरमा देवी, कनवरी गंज निवासी वासुदेव, सुधा सक्सेना, सिल्वर अपार्टमेंट क्वार्सी निवासी युधिष्ठिर, लोधी विहार निवासी संतोष सक्सेना, महावीर पार्क एक्सटेंशन निवासी वीरपाल सिंह, रामघाट रोड एडीए कालोनी निवासी कृष्ण मुरारी अग्रवाल, खैर बाईपास रोड पर चोब सिंह स्कूल के पीछे रहने वाले नेत्रपाल सिंह, 63 वर्षीय महिला दुर्गेश ने सरकारी तथा निजी अस्पतालों में दम तोड़ा।