फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अलीगढ़ से गुजरीं 32 ट्रेनें और छह मालगाड़ी

Sun, 23 Jan 2022 12:14 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मथुरा में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन जंक्शन के बीच शनिवार को मालगाड़ी के कई बैगन पटरी से उतर गए। इसका असर दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर देखा गया। इस रूट की 32 यात्री ट्रेनों व छह मालगाड़ियों को आगरा से टूंडला, अलीगढ़ के रास्ते दिल्ली को रवाना किया गया। कुछ गाड़ियों को अलीगढ़- टूंडला- आगरा रेल मार्ग के जरिए रवाना किया गया। इससे दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक और बढ़ गया। कई ट्रेनों का संचालन देरी से हो सका। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन





डायवर्जन के चलते दिल्ली-कानपुर रूट की तमाम ट्रेनों को एक से दो घंटे की देरी से संचालित किया जा सका।  स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम बताया कि बेंगलुरु से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, मानिकपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति, जबलपुर जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट, गोवा से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गोवा एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली ग्रांड ट्रंक एक्सप्रेस, रायगढ़ से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, खजुराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस, अमृतसर एक्सप्रेस, नई दिल्ली शताब्दी, पातालकोट एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस जैसी समेत 32 यात्री ट्रेनों व छह माल गाड़ियों को अलीगढ़ होकर गुजारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें