अलीगढ़ शहर के रावण टीला स्थित चेतन आश्रम में 10 फरवरी से दो दिवसीय महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें सुंदरकांड का पाठ और प्रसादी दी जाएगी।
विज्ञापन
आश्रम की संचालिका साध्वी पुनीता चेतन ने बताया कि पहले दिन आज आश्रम से सुबह आठ बजे कलश यात्रा निकलेगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से महायज्ञ होगा। दोपहर दो बजे से सुंदरकांड पाठ होगा।
दूसरे दिन 11 फरवरी को सुबह छह बजे से परिक्रमा शुरू होगी। सुबह 10 बजे से महायज्ञ होगा। दोपहर एक बजे पूर्णाहुति होगी। दोपहर दो बजे से प्रसादी होगी। साध्वी ने बताया कि इसमें फरीदाबाद, दिल्ली, मथुरा, गुरुग्राम, एटा से भक्त शामिल होंगे।