फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ ने कासगंज को 142 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



यूपी क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले अंडर-16 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगढ़ ने कासगंज को 142 रन से करारी शिकस्त दी।


शुक्रवार को एएसए के ग्राउंड पर खेले गए मैच में अलीगढ़ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 45 ओवर में पूरी टीम 283 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज जीतू कुमार ने धुआंधार 52 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


दीपक कुमार ने 47 रन बनाए। कासगंज के गेंदबाज प्रशांत व दीपांशु ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में उतरी कासगंज की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरू के बल्लेबाजों का बल्ल खामोश रहा।
विज्ञापन



केवल रिषभ राजा ने 49 व आकाश साहू ने 34 रन का योगदान दिया। पूरी टीम 30 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। मोहम्मद उसैद ने 3 व प्रियांशु ने 2 विकेट चटकाए। अंपायरिंग हरेंद्र शर्मा व ललित वर्मा ने की। इस मौके पर पर्यवेक्षक प्रमेंद्र सिंह, फसाहत अली, सर्वेश कुमार, अर्जुन सिंह फकीरा, मसूद अमीनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें