न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में बुधवार को संस्कृत छात्र परिषद के तत्वावधान में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विवि की आने वाली परीक्षाओं से होने वाले तनाव को दूर करने के उपाय बताए गए।
टूटने लगे जब हौसला तब याद रखना, बिना मेहनत के तख्त-ओ-ताज नहीं मिलते। अंधेरे में भी ढूंढ लेते हैं रास्ते अपने, जुगनू कभी रोशनी के मोहताज नहीं होते..। उक्त पंक्तियों से जैन दर्शन के प्रख्यात विद्वान और संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. एके जैन आचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिश्रम और एकाग्रता से सफलता की सुनिश्चित राह बताई। यहां उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए हर प्रश्न का उत्तर दिया।
वहीं 2018-19 की विविध प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर मंजू, डिंपल रानी, मधु, प्रीति, मीनू, मुस्कान, प्रेमपाल, हृदेश, दिव्या शर्मा, कविता, सुजाता, शालिनी, शालिनी सिंह, अभिजीत, ओम शर्मा, राखी, काजल कुमारी, सारा शर्मा, सुशील शर्मा, पूजा शर्मा, रेखा शर्मा, कंचन लता, प्रेम कुमारी, लता आदि मौजूद रहे।