न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा 14 फरवरी को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह डीएस कॉलेज आडिटोरियम में आयोजित अलीगढ़ मंडल के प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
सम्मेलन के क्षेत्रीय संयोजक ई. राजीव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस के भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, जिला संयोजक अपने-अपने क्षेत्र के सभी वर्ग के प्रबुद्धजनों के साथ शामिल होेंगे। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यों की उपलब्धियों एवं देश-विदेश में होने वाले परिवर्तन पर चर्चा होगी।