फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारसौल में आठवीं की छात्रा की गर्म पानी की बाल्टी पर गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सारसौल स्थित फल सब्जी मंडी क्षेत्र की रहने वाली एक बच्ची गर्म पानी की बाल्टी पर गिरने से झुलस गई। छात्रा स्कूल जाने को तैयार होने के लिए नहाने गई थी।

इसी दौरान उसका बाथरूम में पैर फिसल गया और पास रखी गर्म पानी की बाल्टी पर जा गिरी। परिजनों ने बच्ची को जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोपहर बाद बच्ची की हालत में सुधार हुआ।

रामकुमार निवासी सारसौल, फल मंडी ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बच्ची रुचि सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। बाथरूम में गर्म पानी से भरी बाल्टी को नहाने के लिए रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जैसे ही वह बाथरूम में घुसी उसका पैर फिसल गया। और गर्म पानी उसके पैर, पेट और कमर पर आ गिरा। इससे वह झुलस गई। चीखपुकार सुन परिजन दौड़ पड़े। तत्काल बच्ची को जिला मलखान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। यहां दोपहर बाद बच्ची को आराम मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें