डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
लघु उद्योग भारती संस्था धर्म समाज महाविद्यालय के आडिटोरियम में शनिवार को युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। इसी के साथ यहां वर्तमान परिवेश में लघु उद्योगों के समझ चुनौतियों पर परिसंवाद आयोजित किया जाएगा।
बुधवार को तालानगरी में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष गौरव मित्तल ने बताया कि आज के समय में कई युवा उद्यमी ऐसे हैं जो या तो अपने परिवार का कारोबार संभाल रहे हैं। वहीं कई उद्यमी ऐसे भी हैं, जिन्होंने खुद की मेहनत से उद्योग खड़ा कर लोगों को रोजगार दिया है। इसके साथ ही अपने व्यवसाय को एक अच्छा आयाम भी दिया है। ऐसे युवा उद्यमियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाएगा। जिससे आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरणा लेकर नए उद्योग समाज में स्थापित करें, ताकि अन्य गरीबों को रोजगार मुहैया हो सके। इसी के साथ कार्यक्रम में लघु उद्योगों के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी संवाद आयोजित किया जाएगा। जिसके माध्यम से हम चुनौतियों को खत्म करने की कोशिश करेंगे। योगेश गोस्वामी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के लिए कई मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर नीरज अग्रवाल, जगमोहन गुप्ता, सुनील गर्ग, डॉ. राजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।