फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को घर से गिरफ्तार किया, कार्यक्रम के बाद रिहा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से अलीगढ़ में मिलने का समय न मिलने और उसके बाद उनसे मिलने जाने का ऐलान करने वाले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह को शनिवार को पुलिस ने उनके किशोर नगर स्थित आवास से समर्थकों सहित गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले जाया गया। डिफेंस इंड्रस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक समाप्त हो जाने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। यहीं पर एक ज्ञापन एसीएम को सौंपा गया।

चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री से अलीगढ़ के सर्वांगीण विकास का स्पेशल पैकेज मांगने के लिये हजारों कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास से कार्यक्रम स्थल रायल रेजीडेंसी जाने वाले थे। लेकिन अधिकारियों ने हम सभी को पुलिस कस्टडी में लेकर बसों और पुलिस वाहनों से ले जाकर पुलिस लाइन में साढे़ 3 बजे तक पुलिस के कड़े पहरे में बिठा कर रखा। जब तक कि मुख्यमंत्री अलीगढ़ से चले नहीं गए।
विज्ञापन


चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री के पास चंद उद्योगपतियों के साथ मीटिंग का समय है लेकिन जनता की बात सुनने का वक्त नहीं है। मुख्यमंत्री लगभग 15 महीने में चौथी बार अलीगढ़ आकर झूठ का और बड़ी बड़ी बातों का झुनझुना हिला कर चले गए।
विज्ञापन


गिरफ्तारी देन वालों में गिरवर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह एडवोकेट, नदीम गफूर, फुरकान भाई, योगेश प्रधान, वीरेंद्र शर्मा एडवोकेट, छीतर सिंह प्रधान, रघुनाथ सिंह सचिव, पूर्व महानगर अध्यक्ष सैयद वसीम अहमद, मनोज सक्सेना, रजत शर्मा, अमित ठाकुर, रामप्रकाश प्रधान, उमरुद्दीन गद्दी एडवोकेट, जगवीर सिंह, गुड्डू खान, शकील पहलवान, शमशाद अहमद, राजेश चौधरी, चोब सिंह, अनीता करोतिया, चौधरी सुरेंद्र सिंह, कमल सिंह एडवोकेट, रूप किशोर शर्मा, श्याम दिवाकर, विक्की राजपूत, अकरम गाजी, कैलाश वाल्मीकि, नितिन बाल्मीकि, भूरा ठाकुर, बिट्टू ठाकुर, रैंचो ठाकुर, शैलेन्द्र गुप्ता, शेरपाल सविता, विशाल बाल्मीकि, बीरी सिंह बंजारा, एम् एल पापा, मनोज कुमार, हेमंत शर्मा टोटो, एस एम् कयाम, मोहम्मद असलम, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील चौधरी, चौधरी शैलेंद्र सिंह, इमराना बेगम, नरेंद्र चौधरी, असद फारूक, लोकेश चौधरी आदि लगभग पांच सौ कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें