फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ एयपोर्ट को मिले 27 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डिफेंस कारीडोर की मीटिंग की पूर्व संध्या पर प्रदेश सरकार ने अलीगढ़वासियों को एक और तोहफा दे दिया है। धनीपुर हवाई पट्टी का विस्तार कर इसे मिनी एयरपोर्ट में तब्दील करने की योजना के तहत सरकार ने 27.74 करोड़ की धनराशि मंजूर कर दी है। इस राशि से विस्तारीकरण के लिए अधिग्रहीत होने वाली तीन गांवों खानगढ़ी, किशनगढ़ी एवं नियामतपुर बोरना के ग्रामीणों को मुआवजा बांटा जाएगा। बताते चलें कि काम पूरा होने के बाद अलीगढ़ से लखनऊ के मध्य पहली फ्लाइट संचालित होगी।

राज्य सरकार रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत अलीगढ़ की धनीपुर हवाई पट्टी का विस्तारीकरण करा रही है। इस स्कीम में विस्तारीकरण के लिए 19.15 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। नेशनल एयरपोर्ट अथारिटी के आदेश पर पिछले दिनों तहसील कोल की टीम ने अधिग्रहीत की जाने वाली तीनों गांवों की भूमि के लिए 27 करोड़ 74 लाख 98 हजार रुपये का प्रस्ताव शासन के पास भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिफेंस कारीडोर की शनिवार को होने जा रही महत्वपूर्ण बैठक से पहले शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए वांछित राशि स्वीकृत कर दी। सरकार के इस कदम के बाद हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें