फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने स्वयंसहायता समूहों की महिलाओं से किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के सदस्य, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के लाभार्थियाें से विडियो कांफ्रेसिंग एवं दूरदर्शन के माध्यम से संवाद स्थापित किया। इस संवाद को दूरदर्शन एवं वेब प्रसारण के माध्यम से प्रसारित किया गया।

जनपद के छह केंद्र पर स्वयं सहायता समूह की 15 महिलाओं एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के 10 लाभाथियों ने वेब प्रसारण कार्यक्रम में प्रतिभाग कराया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा समस्त ग्राम पंचायतों में निकटतम जन सुविधा केंद्रों पर भी सीधा प्रसारण देखा गया। प्रधानमंत्री ने प्रतिभागियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के गुर भी दिए तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


उनसे संवाद कर प्रतिभागी प्रसन्न नजर आए। कार्यक्रम में डीसी एनआरएलएम जनार्दन प्रसाद यादव, जिला प्रबंधक जितेंद्र सिंह, जिला प्रबंधक परवेज अली, जिला प्रबंधक सीएससी विष्णुकांत समेत अन्य प्रतिभागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें