फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदारगेट और फूलचारौहे में मंडलायुक्त की चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मंडलायुक्त अजय दीप सिंह ने बुधवार को वार्ड संख्या 60 मदार गेट, मानिक चौक और वार्ड संख्या 69 फू ल चौराहे का निरीक्षण किया। घनी आबादी वाले इन वार्डों के संकरे खड़ंजों एवं नालियों की सफ ाई व्यवस्था ठीक पाई। बोले... जैसी सफाई आज है, वैसी रोज की जाए। 3.72 लाख रुपयेे से गली में खड़ंजा बिछाने का कार्य अधूरा छोड़ देने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानिक चौक की चौपाल में तहसीलदार कोल, विद्युत एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।

यहां मौजूद शहर विधायक संजीव राजा ने पूछा कि बिजली विभाग से कौन है..? जवाब मिला कोई नहीं। बोले.. जब स्वयं मंडलायुक्त चौपाल लगा रहे हैं तो बिजली वाले क्यों नहीं आए हैं। इस लापरवाही पर शासन स्तर से संज्ञान कराया जाएगा। उन्होंने 100 वर्ग गज के मकानों का नक्शा पास कराने के लिए एडीए के अधिकारियों द्वारा की जा रही उगाही को तत्काल बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन


बोले जब नियम में ही नक्शा पास कराना जरूरी नहीं है तो लोगों को परेशान क्यों किया जा रहा है। मौके पर मौजूद एडीए वालों से मंडलायुक्त ने पूछा कि इस जगह 100 गज वाले कितने नोटिस दिए गए हैं तो कोई जवाब नहीं मिला। इस पर मंडलायुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि सौ वर्ग गज वाले भवन स्वामियों को जो भी नोटिस दिए गए हैं। उनको तत्काल निरस्त किया जाए और उसकी पत्रावालियां उनके समक्ष प्रस्तुत की जाएं। विधायक साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और कें द्र और राज्य की सभी योजनाओं का लाभ सीधे जनता को पहुंचाने को कहा।

मंडलायुक्त ने इस दौरान मौके पर विभागों द्वारा कराए गये कार्यों के सत्यापन की पुष्टि कराई। सीएमओ से कहा कि सभी वार्डो में स्वास्थ्य शिविर हों। इसकी निर्धारित तिथियों की जानकारी संबंधित पार्षद को पहले से दी जाए। शिविर में डाक्टर, फार्मासिस्ट और पैथोलाजिस्ट भी हों।

अधिकांश जांच रिपोर्ट मौके पर दी जाए। वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों को जुलाई तक पहली किस्त दे दी जाए। उप निदेशक समाज कल्याण से कहा कि पेंशन, शादी अनुदान, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के शिविर लगा कर पात्र व्यक्तियों के आनलाइन फ ॉर्म भरवाए जाएं। मंडलायुक्त ने कहा कि पंडित दीनदयाल आजीविका शहरी मिशन के तहत महिला समूहों का गठन कर उन्हें रोजगार से जोड़ने को कहा। महिला हेल्पलाइन 181 की रेस्क्यू वेन उनके लिए हर वक्त मौजूद हैै। आंगनबाड़ी केंद्रों पर स्कूल चलो अभियान की तर्ज पर आंगनबाड़ी चलो अभियान चले।

उन्होंने सबला योजना के तहत 20 गर्भवती माताओं को मीठा दलिया और लड्डू के पाउडर का पौष्टिक आहार दिया। बोले.. अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराकर उन्हें आवश्यक उपचार व दवाएं दिलाएं। चौपाल में सीएमओ डा. एमएल अग्रवाल, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल, उप निदेशक समाज कल्याण सहित अन्य अधिकारी और पार्षद लक्ष्मी नारायण लच्छो मौजूद रहे।
विज्ञापन


संकरी गलियों में दो किमी तक
पीछे दौड़ी विधवा वृद्धा हरदेवी
हरदेवी को तकरीबन दो किमी तक पैदल चलना पड़ा। कमर में दर्द होने के होने के कारण वह सीधे चल भी नहीं पा रही थी। मानिक चौक के कुंए में जहां चौपाल लगाई गई थी, वह वहां पहुंची थी लेकिन छोटे अफसरों ने उनको किनारे कर दिया। इसके बाद वह मंडलायुक्त के पैदल काफिले के पीछे मानिक चौक, राधा मोहन मंदिर, दही वाली गली, मामू भांजा से वापस मानिक चौक तक पहुंची। पार्षद लक्ष्मी नारायण लच्छो के आवास के बाहर उनकी फरियाद सुनी गई। बोलीं.. चार साल से उनकी विधवा पेंशन बंद है। मंडलायुक्त ने मातहतों को इसके लिए डांटा भी। कहा कि पहले ही माता जी से मिलवा देना था..। उन्होंने भरोसा दिलावाया कि जल्द ही पेंशन मिलेगी। व्यक्तिगत रूप से उन्होंने कुछ पैसे भी वृद्धा को दिए। एक अन्य दिव्यांग की भी उन्होंने आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें