फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल देकर बच्चे बोले.. अंकल हेल्मेट पहनों

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


परिवहन विभाग अलीगढ़ की ओर से संचालित सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन क्वार्सी चौराहे पर सुबह 10 से 12 बजे तक आरटीओ राधेश्याम, आरटीओ ई निर्मल प्रसाद, आरटीओ (ई) पीटीओ राजेश मोहन, एसपी ट्रैफिक अजीजुलहक, टीआई नेपाल सिंह, प्रवर्तन सिपाही, स्काउट, एनसीसी, एनएसएस के बच्चों ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन


हेल्मेट व सीट बेल्ट न पहनने वाले वाहन चालकों का फू ल देकर अनुरोध किया गया कि वह हेल्मेट व सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। खुद और अपने बच्चों को सुरक्षित रखें। सड़क सुरक्षा से संबंधित 500 स्टीकर चिपकाए गए तथा लगभग 250 फूल वितरित किए गए। स्काउट, एनसीसी, एनएसएस के बच्चों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए लगभग 150 हेल्मेट व सीट बेल्ट न पहनने वाले चालकाें के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें