न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सलमानी एकता मंच द्वारा नुमाइश के मुक्ताकाश मंच पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. इकराम जर्राह ने फीता काटकर किया। मंच द्वारा गत वर्षों की भांति इस बार भी पांच बच्चियों को गोद लिया।
इनकी पढ़ाई का पूरा खर्चा सलमानी एकता मंच उठाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष शकील अहमद कादरी ने कहा कि बेटी दो घरों को रोशन करती है। इसलिए उसका शिक्षक होना अति आवश्यक है।
यदि वह शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षा की ओर बढ़ेगा। कार्यक्रम संयोजक वशीम अहमद सलमानी ने कहा कि हमारे जीवन में मां और पिता का बहुत महत्व होता है।
मां हमें अच्छे संस्कार देती है तो पिता हमारी शिक्षित करने के लिए कमर तोड़ मेहनत करते हैं। हमें उनकी कुर्बानी को भूलना नहीं चाहिए।
हाजी मेहराज ने कहा कि हम सभी को बेटी को बचाने और पढ़ाने की शपथ लेनी चाहिए। कार्यक्रम में बरान अहमद सलमानी, सलमान सलमानी, इमरान, डॉ. अकील, जोहन रुआ, अब्दुल अजीज, परवेज आदि मौजूद थे।