फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... पुलिस की कड़ी निगरानी में रहे गिरजाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की कड़ी निगरानी में रहे गिरिजाघर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

बड़े दिन पर गिरिजाघर पुलिस की निगरानी में रहे। पुलिस पूरे दिन गिरिजाघरों के आसपास गश्त करती रही। इधर, हिंदूवादी नेताओं पर भी बराबर नजर बनाए हुए थी। एसएसपी ने भी गिरिजाघरों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था परखी और समाज के लोगों को प्रभु यीशु के जन्मदिन की बधाई दी।

हिंदूवादी नेताओं ने स्कूल संचालकों को क्रिसमस का त्योहार न मनाने की चेतावनी दी थी। इसके बाद विवाद बढ़ा तो तूल पकड़ने लगा। गत दिनों एक अधिवक्ता ने हिंदूवादी नेताओं और मसीह समाज के बीच चल रहे विवाद को निपटाने के लिए चाय पर आमंत्रित भी किया, लेकिन मसीह समाज के लोगों ने इसे मात्र अफवाह करार दे दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने क्रिसमस के त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा की रूप रेखा तैयार कर ली। एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी सीओ एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित कर दिया। साथ ही गिरिजाघरों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी राजेश कुमार पांडेय स्वयं सेंट्रल मेथोडिस्ट एवं बन्ना देवी स्थित चर्च सुरक्षा व्यवस्था परखने को पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने चर्च के फादर एवं मसीह समाज के लोगों को क्रिसमस की बधाई भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें