फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... फॉरेसट कालोनी लूटकांड में बदमाशों के स्केच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉरेस्ट कालोनी लूटकांड में बदमाशों के स्केच जारी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

जमालपुर में महेशपुर रोड पर हुई दिन दहाड़े एक टेलर के घर में लूट की वारदात में पुलिस ने स्केच जारी किए हैं। यहां पर चार दिन में लूट की दो वारदातें हुईं। इस पर एसएसपी ने सख्त रुख दिखाया है। जिसके बाद लुटेरों के स्केच जारी किए हैं और उन्हें सभी थानों में भिजवा दिया है।

फॉरेस्ट कालोनी निवासी वसीम के घर में गत दिनों दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इससे पहले इसी कालोनी में थाना क्वार्सी के जमालपुर में वन विभाग की कालोनी में पिछले हफ्ते शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने हार्डवेयर कारोबारी दिलशाद के घर में घुसकर सास-बहू को बंधक बनाया और हथियारों के बल पर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इन घटनाओं को लेकर एसओजी हरकत में आई और गुरुवार को हुई लूटपाट में स्केच जारी कर सभी थानों को भेज दिए गए। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर भी पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें