एएमयू छात्र पर फायर झोंका, हाथ जख्मी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू में चुनाव के बीच सोमवार देर रात सिविल लाइन क्षेत्र के भमोला में बाइक सवारों ने एक छात्र पर फायर झोंक दिया।
गोली हाथ को छूते हुए निकल गई। घायल छात्र को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
भमोला निवासी जीशान पुत्र यूसुफ मिंटो सर्किल स्कूल में कक्षा दस का छात्र है। वह सोमवार रात के समय घूमने के लिए घर से निकला था।
तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसके हाथ को छूते हुए निकल गई।
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल आए। परिजन भी मौके पर आ गए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए।
परिजन घायल जीशान को मेडिकल कालेज ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा था। परिजनों ने थाने में तहरीर दी है।