फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी के बाहर वकीलों ने धरना देकर शुरू किया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी के बाहर वकीलों ने धरना देकर शुरू किया अनशन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

दीवानी के बाहर खड़ी अधिवक्ता की बाइक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। विरोध स्वरूप दीवानी गेट के नंबर दो पर सोमवार से अधिवक्ताओं ने धरना देकर अनशन किया।

साथ ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को भेजे नोटिस में बाइक बरामदगी तक धरना समाप्त न होने की बात भी कही है।
विदित हो कि शुक्रवार को दीवानी के गेट नंबर दो से संदीप राय सक्सेना की बाइक चोरी हो गई।

शनिवार को उन्होंने पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को नोटिस देकर कहा कि जब तक बाइक नहीं मिलेगी, वह अपने साथियों के साथ धरना-अनशन करेंगे। सोमवार को वह और उनकी साथी अनशन पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब तक अधिवक्ताओं की करीब 35 बाइक चोरी हो चुकी हैं, पुलिस आश्वासन के अलावा कुछ नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

अभी तक एक भी बाइक बरामद नहीं हुई है। धरना अनशन पर बैठे अधिवक्ताओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि जब तक चोरी गए सभी वाहन बरामद नहीं होंगे धरना व अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन


मेटल डिटेक्टर के केबिन की दीवार काटी
दीवानी कचहरी के गेट नंबर तीन पर लगे मेटल डिटेक्टर के केबिन की दीवार को कुछ लोगों ने काट दिया। इसकी जानकारी जब अधिवक्ताओं को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। वहीं न्यायिक अधिकारियों ने इसको लेकर पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार एवं रविवार को छुट्टी के चलते दो दिन तक कोर्ट बंद था। सोमवार को कोर्ट खुला तो दीवानी के गेट नंबर तीन पर लगे मेटल डिटेक्टर के केबिन की दीवार कटी देखी। यह देख अधिवक्ताओं में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें