फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीरउल्लाह के ‘शहर सम्मेलन’ पर कुछ बसपाइयों की त्योरियां चढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीरउल्लाह के ‘शहर सम्मेलन’ पर कुछ बसपाइयों की त्योरियां चढ़ीं
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

सपा से दो बार विधायक चुने जाने के बाद बागी हुए हाजी जमीरउल्लाह के बसपा में आने से राजनीतिक गरमी बढ़ रही है। बसपा में ही अंदरखाने 17 सितंबर को शाहजमाल ईदगाह में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर गहमागहमी का माहौल है, जिसमें जमीरउल्लाह के बसपा में शामिल होने का औपचारिक एलान किया जाना है। क्योंकि जमीरउल्लाह पहली बार शहर विस क्षेत्र और दूसरी बार कोल विस क्षेत्र से सपा के टिकट से विधायक चुने गए थे। इसलिए गुजरे पांच साल में शहर विस क्षेत्र में बसपा का झंडा उठाने वाले नेताओं को ये बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि जमीरउल्लाह के बसपा में आने का आगाज शहर विस क्षेत्र से हो और उनकी बनाई जमीन पर कोई दूसरा परचम लहराये।

अगर जमीरउल्लाह को कार्यकर्ता सम्मेलन ही कराना था तो वह कोल विस क्षेत्र में ही कराते। शहर विस क्षेत्र में क्यों..? इसीलिए अब आगरा में इस कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बुधवार को विशेष बैठक बुलाई गई है, ताकि प्रोग्राम में किसी तरह का कोई विवाद न हो। बसपाइयों की मानें तो कार्यक्रम में 15 से 20 हजार समर्थकों के आने का अनुमान है। इसलिए हरेक व्यवस्था को पहले से मजबूत करने के लिए ये बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष एडवोकेट अशोक सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं बसपा के पांच राज्यों के प्रभारी आगरा अलीगढ़ मंडल के प्रमुख जोन इंचार्ज अशोक सिद्धार्थ, आगरा-अलीगढ़ के जोन कोआर्डिनेटर एमएलसी सुनील कुमार चित्तौड़, आगरा-अलीगढ़ के जोन कोर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अलीगढ़ के जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप, सूरज सिंह, महेश चौधरी, विजय सिंह बघेल, ओमप्रकाश प्रजापति उपस्थिति रहेंगे। सभी नेताओं के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां हो रही हैं। आगरा में सभी नेता इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें