फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से फ्रांस के छात्रों से रू-ब-र्रू

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से फ्रांस के छात्रों से रू-ब-रू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

आगरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। भारत से डीपीएस अलीगढ़ व डीपीएस सिविल लाइंस और फ्रांस से फ्रेडेरिक ओजनम प्राईवेट हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जल्द ही विद्यालय की ओर से फ्रांसीसी स्कूल के साथ कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। यह पहली कांफ्रेंस थी। विद्यार्थियों ने इस छोटी मुलाकात से आपसी मेल-मिलाप की पहल की है।

कार्यकम के कोआर्डिनेटरव डीपीएस सिविल लाइंस के वाइस प्रिंसिपल चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि 13 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थी इस कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा ले रहे हैं। अक्टूबर में फ्रांस से 21 विद्यार्थी अलीगढ़ आएंगे। वह शहर में रहेंगे और भारत की संस्कृति, रहन-सहन व शिक्षण पद्धति आदि से रूबरू होंगे। इसके बाद दिसंबर में डीपीएस के विद्यार्थियों को भी फ्रांस के फ्रेडेरिक ओजनम प्राईवेट हाईस्कूल में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल विद्यार्थियों में आपसी समझ पैदा करने व झिझक को दूर करने के लिए वीडियों कांफ्रेंसिंग आदि का आयोजन किया जा रहा है। कई अन्य सोशल मीडिया आदि के माध्यमों से भी विद्यार्थियों को आपसी बातचीत का मौका दिया जा रहा है। प्रिंसिपल रश्मि ग्रोवर ने कहा कि यूरोप में फ्रांस व एशिया महाद्वीप में भारत ही दो ऐसे देश हैं, जहां विद्यार्थियों को कैरियर बनाने की असीम संभावनाएं छिपी हुई हैं।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें