फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस को लक्खी मेला के लिए मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस को लक्खी मेला के लिए मिलेगी 24 घंटे बिजली
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।

बृज क्षेत्र के लक्खी मेला को अब 24 घंटे बिजली प्रदान की जाएगी। इसके लिए मुरादाबाद कंट्रोल रूम ने भी हरी झंडी दे दी है। मेले में बिजली आपूर्ति की दशा बेहतर बनी रहे, इसके लिए जिले के बिजली महकमे के अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

हाथरस में हर साल लक्खी मेला का आयोजन होता है। अफसर इसे 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली देने का प्रयास करते हैं। इस बार एक्सईएन आदित्य पांडेय ने मेले में कटौती न हो, इसके लिए मुरादाबाद कंट्रोल रूम से मेले में अघोषित रूप से कटौती न कराए जाने के लिए पत्र लिखा था, जिसके बाद मुराबाद कंट्रोल रूम से भी मेले में कटौती मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


एक पखवाड़े तक चलने वाले इस मेले में बिजली कटौती की समस्या बाधक नहीं बनेगी। एक्सईएन ने बताया कि दाऊजी महाराज के मेले में स्पेशल बिजली कर्मियों की टीम लगाई गई हैं, जो कि हर समय अलर्ट रहती हैं।
विज्ञापन


अगर कहीं कोई भी दिक्कत आती है, तो उसे तुरंत दूर कर दिया जाता है। जर्जर तारों को भी मेला स्थल से हटा दिया गया है। ट्रांसफॉर्मर व तारों की रोजाना देखरेख भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर की विद्युत व्यवस्थाओं को सुधारने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें