फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन नौ को

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी व योगी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन 9 अगस्त को
विज्ञापन



ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

क्वार्सी बाईपास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को हुई मासिक बैठक में छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक यादव तथा संचालन जिला महामंत्री कुंवर बहादुर बघेल ने किया।

जनेश्वर मिश्र के छायाचित्र पर माल्यार्पण करके जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके आदर्शों पर चलना चाहिये। केन्द्र व उप्र में भाजपा की सरकार से देश व प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पीएम मोदी के तानाशाही रवैया के कारण आज देश की जनता भुखमरी व बेरोजगारी से जूझ रही है।
विज्ञापन


नौ अगस्त को कलेक्ट्रेट पर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ये सपा की शुरूआत है, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने की।
विज्ञापन

प्रदेश की योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर गरीबों से हक छीना है। महानगर अध्यक्ष अज्जू इश्हाक ने कहा कि दिल्ली में बैठी सरकार गाय को माता मानती है, लेकिन इंसान को इंसान नहीं मानती। गाय के नाम पर प्रदेश में खुलेआम गुंडई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें