फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नेता के भाई को मिल रही धमकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
अब शिक्षक नेता के भाई को मिल रही धमकियां
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र में छर्रा अड्डा पुल पर सात माह पूर्व हुए शिक्षक नेता जितेंद्र उर्फ गुड्डू मास्टर की हत्याकांड के बाद उसके भाई को भी हत्या की धमकियां मिल रही हैं। इस मामले में भाई ने खुद गवाह होने पर हत्या की धमकी मिलने व जेल में कोई न कोई साजिश रचे जाने की शिकायत एसएसपी से करते हुए मदद मांगी है।

अकराबाद के गांव नगरिया पट्टी चाहरम में चल रही प्रधानी की रंजिश में गुड्डू मास्टर की 19 दिसंबर को छर्रा अड्डा पुल पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें उसके भाई विशाल सेंगर ने नीरू टाइगर, मुकेश आदि के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


विशाल का कहना है कि इस मुकदमे में समझौते के लिए आरोपी पक्ष उस पर दबाव आ रहा है, क्योंकि वह खुद उस हत्याकांड का प्रत्यक्षदर्शी गवाह है। इसलिए जेल के अंदर से उसकी हत्या की साजिश भी रची जा रही है। इसके अलावा उसे खबर मिली है कि तोताराम की हत्या की तरह ही उसे भी किसी अन्य हत्या में झूठा फंसाकर परेशान करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन


एक अगस्त को इस प्रकरण में विशाल की गवाही है, इससे पहले ही किसी बड़ी घटना की साजिश रची जा रही है। एसएसपी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेकर पूरे प्रकरण की जांच शुरू करा दी है। साथ ही विशाल ने अदालत से गवाही के दौरान सुरक्षा के लिए यलो कार्ड का भी आवेदन न्यायालय में किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें