फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीए, बीसीए समेत नौ नए कोर्स शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसीए, बीबीए समेत नौ नए कोर्स शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

सब कुछ अनुकूल रहा तो एसवी कॉलेज में एमएड, एलएलएम, एमएससी (जीव व वनस्पति), एमए (मिलिट्री स्टडीज), बी.कॉम, बीएड, बीसीए, बीबीए कोर्स जल्द ही शुरू होंगे। इसके लिए बाकायदा कमेटी बनाई गई है, जिसके संयोजक डॉ. मुकेश अग्रवाल हैं।
कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमएससी (भौतिक, रसायन विज्ञान व गणित), एमकॉम (व्यवसाय प्रशासन, लेखा एवं विधि, व्या. व्यावसायिक अर्थशास्त्र), एलएलबी, बीएड कोर्स की पढ़ाई हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, रोजगारपरक पाठ्यक्रम के तहत पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, डिप्लोमा इन लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस चल रहे हैं। प्राचार्य डॉ. गोपाल बाबू ने बताया कि इन कोर्सों के इतर एमएड, एलएलएम, एमएससी (जीव व वनस्पति), एमए (मिलिट्री स्टडीज), बीकॉम, बीएड, बीसीए, बीबीए कोर्स लेकर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जो स्ववित्त पोषित कोर्स होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही कोर्स संचालन की मंजूरी मिल जाएगी। कहा, इन कोर्सों के संचालन से बीबीए, बीसीए, एलएलएम करने के लिए विद्यार्थियों को शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। एलएलएम सिर्फ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में है। प्राचार्य ने बताया कि कमेटी के संयोजक को जिम्मेदारी दी गई कि वह कोर्सों के आरंभ संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें