डाक विभाग सर सैयद पर विशेष कवर जारी करेगा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खान की 200 वीं जयंती पर भारत सरकार के संचार मंत्रालय के डाक एवं तार विभाग से एक विशेष कवर जारी किया जाएगा। इसकी जानकारी कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने दी।
एएमयू के प्रशासनिक ब्लाक में शुक्रवार को सर सैयद अहमद खान के जयंती समारोह से संबंधित कमेटी की बैठक हुई। प्रो. तारिक मंसूर ने बताया कि 15-16 अक्टूबर को विवि में सर सैयद जयंती पर अंतरराष्ट्रीय पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के लिए प्रोफेसर एमेरेट्स प्रो. फरहतउल्लाह खान की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। प्रो. शाफे किदवई कनवीनर होंगे, जबकि प्रो. इश्तियाक अहमद जिल्ली, प्रो. शीरीन मूसवी तथा वित्त अधिकारी प्रो. एसएम जावेद अख्तर सदस्य होंगे।